इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे की तस्करी का कार्य जोरो पर जारी हैं। नशे के सौदागर लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी कर नशे की लत लोगो को लगाकर लाखो रुपये कमा रहे हैं। अवैध कारोबार को लेकर इंदौर पुलिस भी लगातार कार्रवाइयां कर रही है और नशे पर रोक लगाने के प्रयास कर रही हैं।
इसी क्रम में इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने राजस्थान से पश्चिम बंगाल के हावड़ा ले जाई जा रही करीब सात करोड़ सत्तर लाख रुपए की आठ किलो ब्राउन शुगर जब्त की है। थाना परदेशीपुरा के दो जवानों की सतर्कता के चलते यह रैकेट हाथ लगा है, पुलिस ने आठ किलो ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो आरोपी ससुर और दामाद को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस का मानना है कि यह ब्राउन शुगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विदेश भेजी जाना थी, लेकिन जवानों की सतर्कता के चलते इस रैकेट का बीच में ही भंडाफोड़ हो गया।
दरअसल गुरुवार देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के दो जवान राजेंद्र सिंह और जितेंद्र राजपूत गश्त कर रहे थे। जहां उन्हें राजकुमार सब्जी मंडी के भेरू बाबा मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति झोले में भारी सामान ले जाते हुए दिखाई दिए। जहां दोनों जवानों ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें सफेद पाउडर नुमा पदार्थ नज़र आया जिसके बाद पूछताछ में दोनो व्यक्ति घबरा गए। जिसके बाद दोनो को थाने लाया गया जहां जांच में पता चला कि बैग में एक एक किलो के आठ पैकेट बने हुए हैं जिसमें ब्राउन शुगर है। पकड़ाए दोनों व्यक्ति परसराम मेघवाल उम्र 39 साल निवासी बरोठा जिला प्रतापगढ़ राजस्थान और धर्मेंद्र चौहान उम्र 26 साल निवासी आक्या कलां ताल जिला रतलाम के निवासी हैं और रिश्ते में दोनों ससुर और दामाद हैं।
इस मामले में इंदौर शहर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनो ने बताया कि वह ब्राउन शुगर प्रतापगढ़ से लाकर हावड़ा छोड़ने जा रहे थे। जहां पुलिस ने दोनों से माल भेजने वाले और लेने वाले की जानकारी इकट्ठा की है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल सीपी सिंह के मुताबिक गिरफ्त में आए दोनों आरोपी मात्र पेडलर हैं जबकि भेजने वाले और खरीदने वाले की चैन ब्रेक करने के लिए एसीपी और एडिशनल डीसीपी के निर्देशन में टीम बनाकर मुख्य आरोपियों की तलाश में भेज दी गई है।
अमित सिंह के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह भी बताया है कि यह ब्राउन शुगर हावड़ा के रास्ते विदेश में भेजी जानी थी जिसके लिए एक एक किलो के पैकेट बनाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस दोनो ससुर दामाद के बताए जानकारी अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही हैं और इसके साथ ही अन्य जानकारी भी दोनो से जुटाने में लगी हैं। पुलिस का मानना है कि एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता हैं और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी जब्त हो सकता हैं। पुलिस तलाश में जुटी हुई हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित