नईदिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज ED (प्रवर्तन निदेशालय) गिरफ्तार कर सकती है। यह दावा खुद आम आदमी पार्टी ने किया है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए गुरुवार सुबह से ही AAP मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के जुटने का क्रम शुरू हो गया है। हालांकि, ईडी सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापेमारी की खबरें अफवाहों के अलावा कुछ नहीं हैं। आज ऐसी कोई योजना नहीं है।
बता दें कि शराब घोटाले में ED केजरीवाल को तीन समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब तक दिल्ली के सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। हालांकि, तीनों बार केजरीवाल ने ईडी को लिखित जवाब भेजा है और जांच में सहयोग करने की बात कही है।
AAP नेताओं ने दावा किया है कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है।
वही दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री आवास जाने वाले सारे बंद कर दिए गए हैं। किसी भी स्टाफ को सीएम हाउस के अंदर नही जाने दिया जा रहा हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित