April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी का ऐलान, दिल्ली की सभी विधानसभाओं में कराएंगी सुंदरकाण्ड

नईदिल्ली: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में उत्साह हैं तो वही लगातार सियासी घमासान भी जारी हैं। इसी बीच राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है। AAP ने बयान जारी कर ऐलान किया है कि वह दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सुंदरकांड का आयोजन करेगी। पार्टी के बयान के मुताबिक विधायक और पार्षद हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड का आयोजन करेंगे। पार्टी के मुताबिक सुंदरकांड के साथ-साथ हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया जाएगा।

विदित हो कि 22 जनवरी को अयोध्या श्री रामजन्मभूमि पर होने जा रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में जहाँ उत्साह हैं तैयारियां जारी है वही सियासत भी जारी है। कांग्रेस और AAP सहित विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

वही माना जा रहा है कि हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदरकांड और हनुमान चालीसा कराने का फैसला आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी से पिछड़ने के डर से लिया है।

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले 16 जनवरी के राम लला की पुरानी और नई दोनों मूर्तियां नए राम मंदिर में स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, भगवान राम की मूर्ति का नेत्र आवरण 22 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा खोला जाएगा।

Share to...