खरगोन: खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के पलासी गांव में दुर्गा पंडाल के सामने गरबा डांस करने के दौरान एक महिला अचानक जमीन पर गिर गई। हार्ट अटैक के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ ही “ओ मेरे ढोलना” गाने पर गरबा डांस कर रही थी। महिला के जमीन पर गिरते ही हडकंप मच गया।
भीकनगांव के पलासी गांव में सिंगाजी मंदिर पर माॅ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई है। दुर्गा पंडाल में 19 वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णलाल के साथ बीती रविवार की रात गरबा के आयोजन में गरबा डांस कर रही थी। इस दौरान अचानक जमीन पर गिर गई। गरबे करने और अचानक हार्ट अटैक आने से जमीन पर गिरने का विडियो आज सामने आ रहा है। अब ये विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। माॅ दुर्गा की झांकी के सामने ही महिला ने गिरकर दम तोड़ दिया। अचानक जमीन पर महिला के गिरने पर पति सहित लोगों ने तुरंत उसे उठाया लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी।
बताया जा रहा है कि सोनम की शादी इसी वर्ष मई में कृष्ण पाल से हुई थी। सोनम अपने पति के साथ गरबे में शामिल हुई थी। दोनों पति-पत्नी साथ नाच रहे थे। मेरे ढोलना गाने पर गरबा करते हुए सोनम जमीन पर गिर पड़ी पहले पंडाल में मौजूद लोग सोनम के गिरने की घटना को मजाक समझते हुए मुंह पर हाथ रखकर हंस रहे थे। लेकिन सोनम की मौत पर हड़कंप मच गया। कृष्ण पाल ने उसे उठाने का प्रयास किया जब नहीं उठी तो बाकी लोग भी आ गए लेकिन तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी।
घटना से गांव में मातम पसर गया है और गांव में लोग हैरान है कि अचानक नाचते हुए महिला की मौत हो गई। परिजन गमगीन हैं। बहरहाल महिला का गरबे में नृत्य करते हुए गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वाइरल हो रहा हैं और हर कोई अचंभित भी हो रहा है और दुःख प्रकट कर रहा हैं।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन