इंदौर: इंदौर शहर में नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए इंदौर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत इंदौर क्राइम ब्रांच व स्थानीय थानों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर नशे पर प्रहार कर रही हैं।
इसी क्रम में आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम व थाना आजाद नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 20 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है।
क्राइम ब्रांच व आजाद नगर थाना पुलिस ने छोटी लखानी फैक्ट्री नेमावर रोड से चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पैदल पैदल आते हुए हिरासत में लिया। आरोपी समीर खराड़ी निवासी मूसाखेड़ी इंदौर की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 20 ग्राम जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है जप्त की गई।
आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद नगर पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। पुलिस पता कर रहीं है कि यह मादक पदार्थ कहाँ से लाया था और किसे देने जा रहा था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित