नईदिल्ली: दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया। सुबह का वक्त होने की वजह से मेट्रो स्टेशन के नीचे जाने वाली सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी, जिस वजह से 3 से चार लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है जबकि एक शख्स मलबे में फंस गया। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला जो घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के तुरंत बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया गया और स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच जारी है वहीं इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि पिंक रूट मेट्रो के नए रूट में से एक हैं।
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर मलबा पड़ा हुआ है और जेसीबी मलबे को हटा रही हैं। हादसे के बाद डीएमआरसी ने इस रूट पर शिव विहार और गोकुलपुरी के बीच मेट्रो के संचालन को रोक दिया था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित