April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

उज्जैन: उज्जैन के देवास रोड़ स्थित नागझिरी चौराहे पर मंगलवार रात एक चलती कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में कार में सवार दो लोगों ने कार से समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते कार से उतर गए वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल उज्जैन के नागझिरी चौराहे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार इंदौर के राजा कुमरावत की थी। वह अपने साथी सतीश कुमार गुप्ता निवासी बिहार के साथ बॉयलर का काम करने उज्जैन आया था। वापसी के दौरान हादसा हो गया। कार में आग लगते ही दोनों ने तुरंत बाहर निकल कर जान बचाई , आग की सुचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कार काफी जल चुकी थी। कार में लगी आग के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे।

हालांकि चलती कार में आग अचानक कैसे लगी इसका कारण फिलहाल अज्ञात हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची और कार के पास लगी भीड़ को हटाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

Share to...