April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग, 26 दुकानें जलकर खाक, एक दर्जन से अधिक हुए घायल

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना राया इलाके में आतिशबाजी बाजार में स्थित पटाखों दुकानों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 26 दुकानें जलकर स्वाहा हो गई हैं और 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

घायलो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल मथुरा से प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 12 लोग जले हुए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है, जिन्हें आगरा रेफर किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के दुर्गा मंदिर के पास कबाड़ और लकड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पांच फायर सर्विस की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

मथुरा से मौके का वीडियो आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार धमाकेदार आवाज के साथ दुकानें जल रही हैं। बताया जाता है कि इस अग्निकांड में कई लोग झुलस गए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Share to...