इंदौर: मुंबई -इंदौर विकास साझेदारी की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का एक दिवसीय मुंबई प्रवास बेहद महत्वपूर्ण रहा, जहां उन्होंने मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े और उपमहापौर संजय घाडी से मुलाकात कर शहरी विकास से जुड़े अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा की। यह भेंट भविष्य में दोनों शहरों के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने की दिशा में संभावनाओं को मजबूत करती है।
मुलाकात के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर नगर निगम द्वारा प्रकाशित नागरिक पत्रिका और ‘इंदौरी झोला’ भेंट कर इंदौर की स्वच्छता संस्कृति और नागरिक सहभागिता मॉडल की झलक भी प्रस्तुत की, जिसने दोनों नगर निकायों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और गहरा किया। बैठक में इंदौर और मुंबई के बीच शहरी स्वच्छता प्रबंधन, कचरा पृथक्करण व रिसाइक्लिंग, स्मार्ट सिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर, यातायात प्रबंधन, नगर प्रशासन की आधुनिक तकनीकें, नाइट-टाइम इकोनॉमी, शहर ब्रांडिंग और नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण जैसे कई क्षेत्रों में संभावित एमओयू पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। इंदौर के संजीवनी क्लीनिक मॉडल और योग मित्र अभियान ने भी मुंबई प्रशासन की विशेष रुचि आकर्षित की।
इसी क्रम में महापौर ऋतु तावड़े ने जल्द ही इंदौर आकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तकनीक, नागरिक सहभागिता आधारित योजनाएँ और शहरी सौंदर्यकरण मॉडल का अध्ययन करने की इच्छा जताई। दोनों शहरों के महापौर ने माना कि तेजी से बढ़ते शहरी भारत में महानगरों के बीच ज्ञान-साझेदारी और संयुक्त पहलें भविष्य की आवश्यकता हैं। यह मुलाकात न केवल दोनों शहरों के बीच संबंधों को ओर मजबूत करती है, बल्कि इंदौर-मुंबई को साझा विकास के नए अध्याय से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण शुरुआत भी साबित होती है।

More Stories
Madhya Pradesh Job Updates: एआई, डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, 85 हजार से अधिक नई भर्तियां पूरी
Garha Thana Updates: गिरफ्तार आरोपियों के पास से चाकू, हथौड़ी और लोहे की टामी बरामद, एक नाबालिग भी शामिल
Bhopal Master Plan Updates: 10 हजार 600 आपत्तियों पर लालघाटी हुजूर तहसील में सुनवाई शुरू, बीडीए कॉलोनियों की अनुमति पर उठे सवाल