April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रुपये डबल करने का लालच देकर दोस्त ने दोस्त के साथ कि लाखों रुपये की ठगी

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहें हैं। लोग विभिन्न तरीकों से लोगो को चुना लगा रहे हैं। ऐसा ही मामला जूनी इंदौर थाना थाना क्षेत्र से सामने आया। जहाँ पोलो ग्राउंड में रहने वाले अंतिम भावसार नामक युवक को इन्वेस्टमेंट के नाम पर रुपए दुगने करने की लालच देकर लाखो की ठगी की गई।

फरियादी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई हैं की फरियादी द्वारा आरोपी ने इन्वेस्टमेंट कर रुपए दुगने करने का लालच दिया और हजारों में रुपया जमा कर लिए जो कि बढ़कर लाखो में जा पहुँचे।

इंदौर के पोलो ग्राउंड निवासी अंतिम भावसार अपने पुराने दोस्त के खिलाफ रुपए डबल करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की शिकायत जूनी इंदौर थाने पर दर्ज कराई है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले कई सालों से फरियादी को विश्वास में लेकर इन्वेस्टमेंट के नाम पर रुपए डबल करने का लालच देते हुए आरोपी ने टुकड़ों में हजारों रुपए जमा करा लिए। आरोपी द्वारा काफी समय तक जब कोई रसीद या रिसिप्ट फरियादी को नहीं दी गई तो उसको इस बात का विश्वास हुआ की उसके साथ धोखा हुआ है। तब उसने जूनी इंदौर थाना पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जूनी इंदौर मामले में विवेचना कर रही है।
फरियादी के साथ आरोपी ने कुल 4 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Share to...