धार: प्लास्टिक दाने से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।जैसे ही ड्राइवर ने ट्रक में लगी आग को देखा सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को साइड में लगाया और ट्रक से नीचे उतर गए। ट्रक में देखते ही देखते भीषण आग लग गई और पूरे ट्रक को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से यातायात प्रभावित हुआ दमकल ने पहुँचकर आग पर काबू पाया जब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था।
दरअसल धार जिले के तीरला थाना क्षेत्र में तिरला और बोधवाड़ा के बीच इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर गुजरात के जामनगर की ओर से प्लास्टिक दाना भरकर इंदौर की ओर आ रहे चलते ट्रक में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। जिसमें ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। वही आग लगने की घटना से क्षेत्र में निकलने वाले वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। जहाँ आग लगी उससे कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप भी मौजूद था जिसके चलते पेट्रोल पंप कर्मियों में भी डर देखा गया। आसपास के लोगो द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता प्लास्टिक दाने भरा ट्रक पूरी तरह जल चुका था।
इधर घटना की सूचना के बाद तिरला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी व मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ट्रक ड्राइवर जयदीप के अनुसार उक्त ट्रक में प्लास्टिक दाना भरा था। जो गुजरात के जामनगर से इंदौर जा रहा था। ऐसे में अज्ञात कारणों से आग लगी ओर जैसे ही उन्होंने ट्रक में लगी आग को देखा ट्रक साइड में खड़ा कर दिया था। जिससे किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल तिरला पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित