त्योहार से पहले महापौर का कपड़ा मार्केट बर्तन बाजार मारोठिया सीतलामाता बाजार में औचक दौरा, अफसरों को मौके पर लगाई फटकार
लटकते तार, सफाई व्यवस्था और घटिया डामरीकरण पर नाराज हुए भार्गव, बोले अभय जी ये ठीक बात नहीं है
इंदौर। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और व्यापारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार सुबह कपड़ा मार्केट और शीतला माता बाजार ,कपड़ा मार्केट बर्तन बाजार मारोठिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर निगम के झोनल अधिकारी सहित कपड़ा मार्केट के अध्यक्ष महेश मुगंड और बड़ी संख्या में व्यापारी भी महापौर के साथ निरीक्षण में शामिल हुए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान बाजार में स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, बाजार में अनावश्यक रूप से लटक रहे बिजली और केबल के तारों को व्यवस्थित करने तथा हर साल की तरह पारंपरिक रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। महापौर में अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह भी कहा कि त्योहारों का समय है अतिक्रमण की कार्रवाई यहां पर बिना मतलब का रिमूवल लेकर आने की जरूरत नहीं है त्योहारों का समय है व्यापारी ओटले पर अभी दुकान नहीं लगएगगत तो कब लगाएगा व्यापारी परेशान नहीं होने चाहिए।व्यापारी संघ के अध्यक्ष मार्शा मुंगड ने महापौर को बताया कि बाजार में अस्थायी रूप से मंडी लगने के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शीतला माता बाजार में हुए डामरीकरण को लेकर व्यपारियों द्वारा शिकायत पर महापौर ने उसकी गुणवत्ता देखी जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को मौके पर बुलाकर कहा क्या अभय जी ठीक बात नहीं है डामर की गुणवत्ता खराब है इस पर ठेकदार पर कार्रवाई होनी चाहिए,महापौर ने कहा कि अभय जी पेंचवर्क की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। बार-बार शिकायत आने के बावजूद यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है तो ठेकदार पर कार्रवाही क्यों नहीं हो रही है।
बाजार में जगह-जगह लटक रहे बिजली और केबल के तारों को लेकर भी महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दीपावली तक व्यापारियों और ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान किसी प्रकार की रिमूवल कार्रवाई नहीं की जाए। दीपावली के बाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सभी अनावश्यक और लटकते तारों को हटाया जाए तथा केबल नेटवर्क को व्यवस्थित किया जाए।
महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान बाजार में सफाई, रोशनी, पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था चाक चौबंद रहे ।

More Stories
Ujjain Victims 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश—उज्जैन होटल हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की सरकारी मदद
CM Mohan Yadav: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और सीएम डॉ. मोहन यादव की भेंट; उज्जैन के स्थानीय मुद्दों पर मंथन
Jabalpur News: ओडिशा से मैहर लाई जा रही थी गांजे की भारी खेप; मोहतरा टोल प्लाजा के पास कंटेनर से पकड़ाया अवैध माल