भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन का तबादला करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। रामप्रकाश अहिरवार प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं और मनीष सिंह के बाद भोपाल निगम की कमान संभालने वाले ऐसे दूसरे गैर-सीधी भर्ती के आईएएस अधिकारी होंगे।
⚠️ विवादों से भरा रहा संस्कृति जैन का कार्यकाल: सीलिंग अभियान, गोकशी कांड और करंट से मौत पर घिरी थी निगम सरकार
संस्कृति जैन का करीब एक साल का कार्यकाल कई बड़े विवादों के चलते सुर्खियों में रहा। सबसे बड़ा विवाद आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए सीलिंग अभियान को लेकर हुआ, जिससे व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतर आया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिससे शासन स्तर पर असहज स्थिति बन गई थी। इसके अलावा, नगर निगम परिषद की बैठकों में पार्षदों का असंतोष, आनंद नगर में भाजपा पार्षद के निर्माण पर कार्रवाई, भोपाल स्लाटर हाउस में गोकशी कांड और सितंबर में डीबी मॉल के सामने पोल से करंट लगने से युवक की मौत जैसी घटनाओं ने निगम की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
🚌 अपर आयुक्त अंजू अरुण कुमार भी हटाई गईं: बीसीएलएल बस गायब मामले के बाद गिरी गाज
इस प्रशासनिक बदलाव के तहत नगर निगम में अपर आयुक्त और बीसीएलएल (BCLL) की सीईओ रहीं अंजू अरुण कुमार का भी भोपाल से तबादला कर दिया गया है। उन्हें मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है। उनके कार्यकाल के दौरान बीसीएलएल की 112 बसों को बस ऑपरेटर द्वारा बेचे जाने का गंभीर मामला सामने आया था, जिसे लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

More Stories
Sai Baba Iconic Photo History: 108 साल पहले केएच मावल ने खींचा था साईं बाबा का ऐतिहासिक फोटो, आज भी सुरक्षित है वह व्यू कैमरा
Madhya Pradesh News: कृष्णा बाग कॉलोनी में गरबा के दौरान बवाल, लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग में एक युवक घायल
Bhopal News Update: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा प्रगति