October 6, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Mandsaur News: देश की रक्षा में 24 साल बिताकर लौटे फौजी जितेंद्र गौड़, देशभक्ति के नारों से गूंजा पिपलियामंडी

24 वर्षों तक देश की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र गौड़, पिपलियामंडी में हुआ भव्य स्वागत

पिपलियामंडी: भारतीय थल सेना में 24 वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद ग्राम कामलिया निवासी जितेंद्र गौड़ शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह क्षेत्र लौटे। उनके पिपलियामंडी पहुंचने पर नगरवासियों द्वारा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देश सेवा के जज्बे और सैनिक के सम्मान में लोगों में उत्साह देखने को मिला। पिपलियामंडी में स्वागत के बाद जितेंद्र गौड़ को डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों के साथ वाहन रैली के रूप में उनके गृहग्राम कामलिया ले जाया गया।

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। जितेंद्र गौड़ ने भारतीय थल सेना में अपने 24 वर्षों के सेवाकाल के दौरान असम, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नसीराबाद, सिकंदराबाद और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दीं। कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने के बाद अब वे सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार और गांव के बीच लौटे हैं।

Share to...