टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का मौजूदा हाल किसी से छिपा नहीं है. हार का बोझ इतना ज्यादा बढ़ गया है कि टीम उसके बोझ तले अब दब चुकी है. इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को पहले लीड्स में खेले पहले टेस्ट में बड़ी हार मिली और अब लॉर्ड्स की हार ने तो उसे 39 साल पीछे ही धकेल दिया है. पाकिस्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट 194 रन से गंवाया, जिसके बाद उसके सीरीज जीत की संभावनाओं पर तो पानी फिरा ही है. उसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उसके ओवरऑल प्रदर्शन के ग्राफ का भी पतन हो चुका है.
हार के बोझ तले कैसे दबा पाकिस्तान?
अब आप सोच रहे होंगे कि लॉर्ड्स की हार ने कैसे पाकिस्तान के टेस्ट में ओवरऑल प्रदर्शन के ग्राफ का पतन कर दिया? हुआ ये कि लॉर्ड्स में खेला मैच पाकिस्तान का ओवरऑल 473वां टेस्ट था. इस टेस्ट के नतीजे के बाद पाकिस्तान की झोली में अब जीत के मुकाबले हार का नंबर बढ़ गया है, जो कि 39 साल बाद देखने को मिला है.
39 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन
473 टेस्ट खेलने के बाद पाकिस्तान के खाते में अब 153 जीत हैं. जबकि हार 154 है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सामने इतने बुरे हालात आखिरी बार साल 1987 में बने थे. तब पाकिस्तान ने 473 की जगह ओवरऑल 170 टेस्ट ही खेले थे. उन 170 टेस्ट में उसके खाते में 39 जीत के मुकाबले 40 हार दर्ज थी.
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत के लिए 389 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए पाक टीम ने जितने रन बनाए, उतने ही के अंतर से हार भी गई. पाकिस्तान ने 194 रन बनाए और 194 रन से ही मुकाबला गंवाया भी. इस टेस्ट मैच के लिए टीम में बाबर आजम की वापसी हुई थी. लेकिन, वो आकर भी दोनों पारियों को मिलाकर 14 रन से ज्यादा नहीं बना सके. लॉर्ड्स में बाबर आजम और पाकिस्तान, दोनों का पिछला रिकॉर्ड अच्छा रहा है. लेकिन, उसके बावजूद इंग्लैंड ने उन्हें धूल चटाते हुए ना सिर्फ लॉर्ड्स पर लगातार अपनी 5वीं टेस्ट जीत की स्क्रिप्ट लिखी बल्कि सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है.

More Stories
Ishan Kishan Injury Duleep Trophy: हाथ में चोट के बाद मैदान से बाहर हुए ईशान, वैभव सूर्यवंशी को मिली कमान
Neeraj Chopra Misses Asian Games: भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा चोट के चलते सभी आगामी मुकाबलों से बाहर
Pakistan Cricket Team Threatens Boycott: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान टीम ने दी मैच रोकने की धमकी, जानिए क्या है पूरा विवाद