भोपाल: मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग की समय पूर्व रिहाई नीति, 2025 के तहत 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रदेश की जेलों से 110 पुरूष बंदी एवं 05 महिला बंदी सहित कुल 115 पात्र बंदी रिहा किये गए। यह रिहाई जेल में निरूद्ध रहने के दौरान बंदी के अच्छे आचरण, अनुशासित व्यवहार और निर्धारित नियमों के पालन के आधार पर दी गई है।
समय पूर्व रिहाई नीति के तहत वर्ष में पांच विशेष अवसरों- गणतंत्र दिवस, अंबेडकर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर पात्र कैदियों को रिहा किया जाता है।
प्रदेश की विभिन्न जेलों जिसमें जबलपुर सर्किल से 18, भोपाल सर्किल से 15, रीवा सर्किल से 15, सतना सर्किल से 11, इंदौर सर्किल से 12, उज्जैन सर्किल से 12, सागर सर्किल से 08, नर्मदापुरम सर्किल से 07, बड़वानी सर्किल से 07, ग्वालियर सर्किल से 06 एवं नरसिंहपुर सर्किल से 04 बंदियों को रिहा किया गया।
डॉ. वरुण कपूर, महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्य प्रदेश ने रिहा होने वाले बंदियों को शुभकामनाएं दी एवं रिहाई के बाद पुनः अपराध न करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की सलाह दी। डॉ. कपूर ने बताया कि रिहा होने वाले कैदियों को जेल में रहने के दौरान पुनर्वास के लिए टेलरिंग, कारपेंट्री, लोहारी, भवन मिस्त्री और भवन-सामग्री निर्माण जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि जेल से बाहर निकलने के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें एवं समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से किया सम्मानित
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, उफनती चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत रेस्क्यू जारी
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, लाल किले की प्राचीर से किया बड़ा ऐलान