May 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा नगर द्वारा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहें मौजूद

उज्जैन: भाजपा नगर द्वारा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का स्वागत भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मैं कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत किया ।

इस अवसर पर उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यह नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राष्ट्र हितैषी व प्रदेश की योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी सेवा का अवसर है, पदाधिकारी सेवा भाव से कार्य कर संगठन को सशक्त बनाएं। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की ताकत है, नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारी नगर उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, ऋषि वर्मा, विनोद यादव , जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सोशल मीडिया प्रभारी सुहास वैद्य, सह कार्यालय मंत्री प्रवीण सनोठिया, सह कार्यालय मंत्री संजय कोरट, सह मीडिया प्रभारी राजकुमार बंशीवाल, सह सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती कविता राठौर, आई टी प्रभारी विश्वास शर्मा, आई. टी सह प्रभारी श्रीमती निर्मल दिसावल, महाकाल दर्शन प्रभारी उज्जैन दक्षिण पंकज मिश्रा, महाकाल दर्शन प्रभारी उज्जैन उत्तर राजकुमार मालवीय का स्वागत किया गया ।

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, सनवर पटेल, रमेश शर्मा, रूप पमनानी, इकबालसिंह गांधी, किशोर खंडेलवाल, राकेश पंड्या, अशोक प्रजापत, मुकेश यादव, विवेक गुप्ता, मीना जोनवाल, जगदीश पांचाल, आनन्दसिंह खींची, कमल बैरवा, उमेश सेंगर, अशोक केथवास उपस्थित थे ।

Share to...