May 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

रतलाम: रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास आज रविवार सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया।

घटना कोटा रेल मंडल के लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई, जहां ट्रेन के बी-1 कोच में अचानक आग भड़क उठी।
सूचना मिलते ही ट्रेन रोकी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगी। कोच में करीब 68 यात्री सवार थे और कुछ ही सेकंड में आग पूरे डिब्बे में फैल गई। गार्ड ने सबसे पहले आग की सूचना लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया।
ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ और रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से यात्रियों की डि-बोर्डिंग शुरू कराई।
करीब 15 मिनट के भीतर पूरे कोच को खाली कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग इतनी तेजी से फैली की आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया। आग से यात्रियों का समान व कोच पूरी तरह जल गया। आरपीएफ जवानों व रेलकर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।

Share to...