उज्जैन: कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद् द्वारा 15 से 25 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अकादमी के निदेशक डॉ. गोविन्द गन्धे ने बताया कि अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न विद्याओं पर आधारित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष वरिष्ठ नृत्य गुरु सुश्री राजश्री शिर्के, मुम्बई द्वारा शास्त्रीय नृत्य कथक, रामचन्द्र गांगोलिया उज्जैन द्वारा लोकगायन, श्रीमती हिरामणि वर्मा, उज्जैन द्वारा लोकनृत्य, सुश्री हिमांशी चौबे, उज्जैन द्वारा कैलीग्राफी, प्रकाश देशमुख, उज्जैन द्वारा नाटक तथा कुलदीप दुबे, उज्जैन द्वारा सुगम संगीत का प्रशिक्षण प्रातः 08:00 से 10:00 बजे तक अकादमी परिसर में प्रदान किया जायेगा।
इस कार्यशाल का शुभारंभ 15 मई को प्रातः 08:00 बजे होगा। कार्यशाला के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया की गई थी जो प्रशिक्षणार्थी ऑनलाइन पंजीयन नहीं कर पाए है तथा इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है, ऐसे समस्त प्रशिक्षणार्थी 15 मई को प्रातः 08:00 बजे अकादमी में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवाकर इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा SIR, जानें कौन से है वे प्रदेश
वीडी सतिशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने की घोषणा
सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक, नोटिफिकेशन किया जारी, जानें आखिर क्यों उठाया यह कदम?