May 13, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम हुए जारी, 85.20% विद्यार्थी हुए सफल, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। ऐसे में छात्र तीन ऐसे तरीके हैं जिससे अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो तरीके जिससे रिजल्ट चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी किया जा सकता है।

सीबीएसई ने आज बुधवार को कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 85.20% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्ष के 88.39% के मुकाबले 3.19% कम है। इस साल कुल 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 14,96,307 थी। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि छात्रों का 82.13% रहा। छात्राओं ने छात्रों की तुलना में 6.73% बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। परीक्षा के लिए कुल 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए अनिवार्य रूप से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली अपनाई।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 98,66,222 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।

कौन सी वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक पोर्टल्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

CBSE Official Website: https://www.cbse.gov.in
CBSE Results Portal: https://results.cbse.nic.in
CBSE Results: https://cbseresults.nic.in

छात्रों के लिए सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें और रोल नंबर, स्कूल नंबर तथा एडमिट कार्ड आईडी पहले से तैयार रखें।

ऐसे चेक कर सकेंगे CBSE Class 12 Result 2026

वेबसाइट के जरिए
आधिकारिक CBSE रिजल्ट वेबसाइट खोलें। Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। Submit पर क्लिक करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

DigiLocker से मार्कशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स

https://www.digilocker.gov.in पर लॉगिन करें।
Aadhaar-linked या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से साइन इन करें। Education सेक्शन में जाएं। Central Board of Secondary Education चुनें।
Class XII Marksheet पर क्लिक करें। प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

UMANG और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र https://web.umang.gov.in और SMS सेवाओं के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Share to...