नईदिल्ली: देश में कई राज्यों बारिश-तूफान एक बार फिर से कहर बरपाने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 13 मई को यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों के लिए बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की प्रबल संभावना है। पूर्वी भारत में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। इस दौरान किसानों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के कई जिलों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी है।
भारी बारिश-आंधी से कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
आज देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल क्या रहेगा।
दिल्ली (13 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 13 मई को बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 13 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (13 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): बहराइच, बलरामपुर, संतकबीर, महाराजगंज, देवरिया, संतकबीरनगर, गोंडा, गोरखपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और कानपुर में भारी बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। इसके अलावा वहीं, लखनऊ में आज 13 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार (13 मई-बारिश-तूफान की प्रबल संभावना): गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड (13 मई- बारिश-तूफान की चेतावनी): नैनताल, रुद्रप्रयाग, देहरादून, उत्तर काशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और चमोली में आंधी बारिश की चेतावनी है। वहीं, देहरादून में 13 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (13 मई- बारिश-तूफान की संभावना): अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, जालंधर और हमीरपुर में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
हिमचाल (13 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): चंबा, मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 13 मई को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर (13 मई- बारिश- तूफान का अलर्ट): श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, बडगाम, कुलगाम, रामबन, किश्तवार, मीरपुर, रियासी, जम्मू और कठुआ में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री कमी देखने को मिल सकती है।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (13 मई- बारिश की चेतावनी): हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धोलपुर, सीकर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में आज यानी 13 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश (13 मई- भीषण गर्मी का अलर्ट): धार, उज्जैन, झबुआ, रतलाम, विदिशा, भोपाल, रायसेन, कटनी, बालाघाट, बैतूल, भिंड, दमोह, दतिया, मंदसौर, मुरैना में भीषण गर्मी की चेतावनी है। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू वाली हवा चल सकती है। वहीं, भोपाल में आज यानी 13 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

More Stories
सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परिणाम हुए जारी, 85.20% विद्यार्थी हुए सफल, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
झाबुआ कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संभागायुक्त सिंह की अध्यक्षता में सिंहस्थ 2028 के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित