उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन में आज बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अर्जुन रामपाल ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। वे विशेष रूप से अलसुबह होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में शामिल हुए।
भस्मारती के दौरान अर्जुन रामपाल बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अभिनेता को स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत एवं सत्कार किया।
उल्लेखनीय है कि महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था के चलते अर्जुन रामपाल अक्सर यहाँ मत्था टेकने पहुँचते हैं। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और वातावरण की जमकर सराहना की।

More Stories
सीएम डॉ यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV-पीएम जनमन योजना का किया शुभारंभ
एक बार फिर डॉ हिमंता बिस्वा सरमा चुने गए विधायक दल के नेता, 12 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
तमिलनाडु में थलापति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तमिलनाडु को दिया तोहफा 200 यूनिट बिजली फ्री