उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागरुकता के कार्य किए जा रहे है।
अभियान के अंतर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न विभागों की समेकित पहल से जन जागरुकता, नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भू जल संवर्धन, जल स्त्रोंतों की साफ-सफाई के कार्य निरंतर किए जा रहे है। अभियान से अधिक से अधिक जन समुदाय जुड सके इसके लिए जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।
इसी कडी में खाचरौद विकासखंड के ग्राम नायन में दीवार लेखन का कार्य किया गया। इसके माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरक संदेश लिखे गए। ‘’दीवार लेखन में जल हैं जीवन का सोना, इसे तुम कभी मत खोना’’, पानी है जीवन की धारा, जिससे जुडा है सबका संसार, एक बूंद जल लाखों जीवन जैसे संदेश लिखे गए।
उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य यहीं है कि प्रत्येक गांव, प्रत्येक नागरिक जल संरक्षण के प्रति जागरुक बने, संरक्षण का संकल्प लें और अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास कर के पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

More Stories
SC/ST एक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा व महत्वपूर्ण फैसला, यह कहा कोर्ट ने
कबीरखेड़ी में 120 MLD सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेज, महापौर भार्गव ने किया निरीक्षण
शासकीय कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नही की जाएगी- संभागायुक्त आशीष सिंह