पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया हैं। आज 142 सीटों पर मतदान जारी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान का भरोसा दिलाया है। राज्य के सात जिलों में फैले इन क्षेत्रों में कुल 3,21,73,837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने हर बूथ पर वेबकास्टिंग और केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियों की तैनाती के जरिए सुचारू मतदान सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। ये चुनाव सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच एक हाई-स्टेक मुकाबला है, जो राज्य की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
बंगाल में दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं। इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए हुए मतदान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। पहले चरण में रिकॉर्ड 93 प्रतिशत मतदान हुआ था।
दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों व क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिला व पुरुष मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही हैं मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा हैं।
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपना वोट डालें, ताकि हमारा लोकतंत्र अधिक जीवंत और सहभागी बन सके। विशेष रूप से, पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में मतदान करना और अपने मताधिकार का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है।
वही केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने महिलाओं और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील करते हुए लिखा, बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए दूसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का माध्यम बनेगा। बंगाल के युवाओं के सपनों को सिर्फ एक ऐसी सरकार ही पूरा कर सकती है, जिसके पास विकास का विजन भी हो और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर करने की संकल्प शक्ति भी हो। ‘सोनार बांग्ला’ के लिए रिकॉर्ड मतदान करें।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर सुबह-सुबह मतदान किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, ‘…बाहर से इतने सारे पर्यवेक्षक आए हैं। बीजेपी जो कहती है, वही करती है। जरा चारों ओर देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट मतदाता डालेंगे, पुलिस या सुरक्षा बल नहीं. कुछ नए लोगों को हाल ही में लाया गया है और वो मनमानी कर रहे हैं। वह आतंकवाद फैला रहे हैं।

More Stories
पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश को दी सौगात, हजारो करोड़ की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान