ग्वालियर: ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में आज रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह घटना ठीक थाने के सामने हुई, जहां पुलिस की तत्परता ने कई जिंदगियों को बचा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जयपुर से बागेश्वर धाम जा रही थी। इसी दौरान बस का टायर फट गया और चंद पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे, जिससे खतरा और बढ़ गया था।
घटना ठीक थाने के सामने होने के कारण थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई की। महज एक मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की इस फुर्ती ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
बताया जा रहा है कि यदि यह हादसा किसी सुनसान या एकांत स्थान पर होता, तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी और कई यात्रियों की जान जा सकती थी।
वहीं, फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिसका कारण नो-एंट्री में घुसी भूसे से भरी गाड़ियों के चलते लगा जाम बताया जा रहा है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस की मुस्तैदी ने यह साबित कर दिया कि समय पर कार्रवाई कितनी बड़ी जनहानि को टाल सकती है।
फिलहाल बस में आग किस कारण लगी यह स्पष्ठ नही हो पाया हैं, वही पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

More Stories
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश में 2025 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों की दूरस्थ जनजातीय जिलों में हुई पदस्थापना