April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): धार्मिक नगरी उज्जैन में आज फ़िल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री का आगमन हुआ। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों कलाकार मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

अनुपम खेर और शुभांगी दत्त ने मंदिर में आयोजित भोग आरती में विशेष रूप से भाग लिया। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इसके बाद दोनों ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन किए।

मीडिया से बातचीत में अनुपम खेर ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यहां आने से आत्मा शुद्ध हो जाती है और मन को अपार सुकून मिलता है। वहीं, अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने बताया कि यह उनका महाकाल मंदिर का पहला दौरा है और वह लंबे समय से यहां आने की इच्छा रखती थीं। दोनो कलाकार बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।

महाकाल मंदिर समिति की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान भी किया गया।

Share to...