भोपाल : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “टुगेदर फॉर हेल्थ: स्टैंड विथ साइंस” के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त एवं वैज्ञानिक आधार पर विकसित करने की दिशा में मिन्टो हॉल, भोपाल में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अशोक बर्णवाल तथा कार्यकारी निदेशक, एम्स भोपाल प्रो डॉ. माधवानंदकर के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू के अंतर्गत एम्स भोपाल के विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (एनसीडी), सिकल सेल, रेयर डिजीज, कैंसर एवं एनीमिया जैसे प्रमुख स्वास्थ्य क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उपचार के लिये प्रोटोकॉल एवं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही, इस समझौते के माध्यम से अत्याधुनिक तृतीयक (टर्शरी) चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण गतिविधियों को भी एम्स भोपाल के सहयोग से सुदृढ़ किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस, मिशन संचालक (एनएचएम) डॉ. सलोनी सिडाना सहित अतिरिक्त मिशन संचालक, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर संभाग के समस्त मेडिकल कॉलेजों के डीन, क्षेत्रीय संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट