May 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ समेत छोटी बचत स्‍कीमों पर ब्‍याज दरों पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: सरकार ने एक अप्रैल से शुरू होने वाली पहली तिमाही के लिए तमाम छोटी बचत स्‍कीमों की ब्याज दरों को जस का तस रखा है। यानी इनमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इससे सुकन्या समृद्धि और पीपीएफ पर वही ब्‍याज मिलता रहेगा जो पहले मिलता था। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है।

सरकार ने बताया है कि अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) और सुकन्‍या समृद्धि सहित तमाम छोटी बचत स्‍कीमों की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन ब्‍याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया है।

यह लगातार आठवीं तिमाही है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये दरें 1 अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026 तक लागू रहेंगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, दरें पिछली तिमाही में तय की गई दरों के अनुरूप ही रहेंगी। इससे निवेशकों के लिए स्थिरता सुनिश्चित होगी।

इस तरह सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 8.2% बनी रहेगी। वहीं, किसान विकास पत्र की दर 7.5% तय की गई है। कुल मिलाकर, ब्याज दरों में यह स्थिरता सरकार की उस रणनीति को दिखाती है जिसके तहत वह अगले वित्तीय वर्ष में प्रवेश करते समय आर्थिक स्थिरता बनाए रखना चाहती है।

देखें किस स्‍कीम पर कितना ब्‍याज?

स्‍कीम ब्‍याज ब्‍याज दर (%)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) 8.2%
पब्‍लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) 7.1%
नेशनल सेविंग्‍स सर्टिफिकेट (NSC) 7.7%
किसान विकास पत्र (KVP) 7.5%
सीनियर सिटीजन सेविंग्‍स स्‍कीम (SCSS) 8.2%
मंथली इनकम स्‍कीम (MIS) 7.4%
पोस्‍ट ऑफिस सेविंग्‍स अकाउंट 4.0%
1-साल की एफडी 6.9%
2-साल की एफडी 7.0%
3-साल की एफडी 7.1%
5-साल की एफडी 7.5%
5-साल की आरडी 6.7%

छोटी बचत स्‍कीमों की ब्‍याज दरें सरकार हर तिमाही में तय करती है। इसे सरकारी बॉन्‍ड यील्‍ड के आधार पर अपडेट किया जाता है। ये दरें आमतौर पर पीपीएफ, उसुकन्‍या समृद्धि और एनएससी जैसी स्‍कीमों के लिए होती हैं। इन्‍हें तय करने में बाजार की स्थितियों को ध्‍यान में रखा जाता है।

Share to...