May 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी पहुँची बाबा महाकाल के दरबार, किए दर्शन पूजन लगाया ध्यान

उज्जैन: सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। मंदिर परिसर में उनके आगमन से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
जया किशोरी ने मंदिर की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह नंदी हाल में कुछ समय तक बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान करती रहीं। इस दौरान उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जैसे ही जया किशोरी को देखा, उनके प्रति श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया। पूरा मंदिर प्रांगण “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा। दर्शन के पश्चात महाकाल मंदिर समिति की ओर से जया किशोरी का सम्मान भी किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

जया किशोरी ने इस अवसर पर कहा कि महाकाल के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति का अनुभव हुआ।

Share to...