इंदौर: अग्निवीर भर्ती रैली वर्ष 2027 के अंतर्गत भारतीय सेना में योग्य युवाओं के चयन हेतु इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 15 जिलों में भर्ती रैली आयोजित की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया का दायित्व सेना भर्ती कार्यालय महू को सौंपा गया है।
वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से की जा सकती है।
इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (GD), एसकेटी (SKT), टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं), महिला सेना पुलिस तथा स्थाई पदों के लिए नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बताया गया कि इस बार सेना भर्ती में आयु सीमा में एक वर्ष की वृद्धि की गई है। अग्निवीर पदों के लिए एक जुलाई 2005 से एक जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा आवेदन कर सकेंगे, जबकि स्थाई पदों के लिए एक जुलाई 2004 से एक जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पंजीयन के पात्र होंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर दें। भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय महू के दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
महापौर भार्गव हर शुक्रवार दोपहिया वाहन से करेंगे कार्य, नागरिकों से सप्ताह में एक दिन कार को विश्राम देने का आह्वान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में जय गुरुदेव आश्रम में श्री गुरुदेव से की भेंट
धार भोजशाला को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा व अहम फैसला, हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर करार दिया