खरगोन: खरगोन जिले की खलटांका पुलिस ने अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत की 13 बाईक जब्त की है।
खरगोन में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी खलटाका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संदेह के आधार पर जांच की गई, जिसमें वाहन चोरी का होना पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों आमिन उर्फ कालु एवं हातिम से पूछताछ में अंतर जिला गिरोह का खुलासा हुआ। उनकी निशानदेही पर अकलिम उर्फ अकलु तथा एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। गिरोह द्वारा खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा एवं इंदौर सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 13 मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ