April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने निकाला फ़्लैग मार्च

उज्जैन: उज्जैन पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। जवानों ने शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार सभी के लिए खुशियों का अवसर हैं और इन्हें आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए।

फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल से शहरवासियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है।

Share to...