April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

NTA ने CMAT 2026 परीक्षा रिजल्ट किया जारी, ऐसे देख सकते हैं उम्मीदवार अपना रिजल्ट

नईदिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ऐसे में देश के बड़े और प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिले का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ी खबर है।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट cmat.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बताते चलें कि सीमैट परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2026 को पूरे देश में किया गया था। सीबीटी मोड में एक ही शिफ्ट में ये परीक्षा करवाई गई थी। एनटीए ने देश के कुल 110 केंद्रों में 259 सेंटर्स बनाए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 53,353 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 41882 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर CMAT फाइनल आंसर की 2026 पहले ही पब्लिश कर दी है। कैंडिडेट cmat.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को अपना वैलिड एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर CMAT 2026 स्कोरकार्ड एक्सेस और डाउनलोड करना होगा।

CMAT 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

CMAT 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं। कैंडिडेट अपना रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

CMAT 2026 एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.ac.in खोलें।
CMAT स्टूडेंट का लॉगिन पेज खोलें और लॉग इन करने के लिए अपना CMAT एप्लीकेशन नंबर और दूसरी डिटेल्स डालें।
CMAT एग्जाम पोर्टल में CMAT 2026 रिजल्ट या स्कोरकार्ड टैब सर्च करें और खोलें।
CMAT 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
CMAT 2026 स्कोरकार्ड PDF को सेव और डाउनलोड करें।
रिजल्ट के बाद अब आगे क्या?

सीमैट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने पसंद के कॉलेज की कट ऑफ चेक कर सकते हैं। कट ऑफ और CMAT स्कोर के अनुसार कॉलेज उम्मीदवारों को जीडी और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Share to...