जबलपुर: जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर आज दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जिसने शहर में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी हैं।
अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आज 3 फरवरी 2026 को करीब 1:30 बजे वे कलेक्ट्रेट गेट पर खड़े होकर अपने एक अधिवक्ता मित्र से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे, तभी हाईकोर्ट चौक की ओर से आए एक मोटरसाइकिल सवार ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और घंटाघर की दिशा में फरार हो गया। अधिवक्ता ने राहगीरों की मदद से उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में ओमती की ओर भाग निकला।
घटना के तुरंत बाद अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने ओमती थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने कायमी कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने डार्क रंग की शर्ट पहन रखी थी और ब्राउन रंग की शाइन मोटरसाइकिल चला रहा था, जिसकी पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। मोबाइल छिनने के कारण वे मौके पर कोई फोटो नहीं ले सके, लेकिन पुलिस के सहयोग से साइबर सेल और सीसीटीएन कैमरों के माध्यम से घटना के समय करीब 1:30 बजे के फुटेज प्राप्त हुए हैं, जिनमें आरोपी मोटरसाइकिल से भागते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना से वकीलों में रोष हैं वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित