April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एलेना रायबाकिना बनीं ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 की चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 सबलेंका को हराया

नईदिल्ली: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 वूमेंस सिंगल्स के फाइनल में एलेना रायबाकिना ने आर्यना सबलेंका 6-4 4-6 6-4 हरा दिया। विश्व नंबर 5 रायबाकिना ने फाइनल सेट में शानदार वापसी करते हुए विश्व नंबर 1 आर्यना सबलेंका की सर्विस को दो बार तोड़कर चैंपियन बनीं।

इस बार रिबाकिना अपने दमदार खेल से सबालेंका पर भारी पड़ीं और पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहीं।

वर्ल्ड नंबर-5 रिबाकिना ने वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। ये मैच दो घंटे 18 मिनट तक चला। इसी के साथ सबालेंका तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन की विजेता बनने से चूक गईं। उन्होंने 2023 और 2024 में यहां खिताब जीता था। पिछले साल वह मेडिसन कीज से फाइनल हार गईं थीं और इस बार रिबाकिना ने उन्हें खिताब नहीं जीतने दिया।

रिबाकिना ने पिछले साल नवंबर में डब्ल्यूटीए फाइनल में सबालेंका को हराया था और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हरा दिया है। ये उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह साल 2022 में विंबलडन का खिताब जीत चुकी हैं।

रिबाकिना ने पिछले साल नवंबर में डब्ल्यूटीए फाइनल में सबालेंका को हराया था और अब ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हरा दिया है। ये उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह साल 2022 में विंबलडन का खिताब जीत चुकी हैं। वहीं ये सबालेंका का चौथा ग्रैंड स्लैम फाइनल है जिसमें उन्हें हार मिली है। इससे पहले वह अमेरिकी ओपन 2023- में कोको गॉफ, 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेडिसन कीज, 2025 में फ्रेंच ओपन में फिर गॉफ और अब रिबकिना के खिलाफ ग्रैंड स्लैम फाइनल में हारी हैं।

सबालेंका वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी हैं, लेकिन इस बात को रिबाकिना ने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। शुरुआत से ही उन्होंने सबालेंका को घेरा और पहला सेट आसानी से 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में सबालेंका ने वापसी की और ये सेट 6-4 से जीत मुकाबला तीसरे और निर्णायक सेट में पहुंचा दिया। यहां सबालेंका ने वापसी की कोशिश की। रिबाकिना 5-3 से आगे थीं। सबालेंका ने अपना चौथा गेम जीता तो लगा कि वह वापसी कर सकती है, लेकिन रिबाकिना ने अगले दो गेम जीत मुकाबला अपने नाम किया।

Share to...