April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ओडिशा में चार्टर प्‍लेन क्रैश, 2 पायलट समेत 6 घायल, राउरकेला एयरस्ट्रिप पर हुआ हादसा

ओडिशा: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इंडिया वन एयर का एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान उड़ान भरने के महज 10-15 किलोमीटर बाद जालदा (लाठीकाटा क्षेत्र) के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ओडिशा के राउरकेला एयरस्ट्रिप पर शनिवार 10 जनवरी 2026 को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब भुवनेश्वर से उड़ान भरने वाले एक चार्टर्ड विमान को लैंडिंग से ठीक पहले आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान लैंड क्रैश का शिकार हो गया।

इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों सहित कुल 6 लोग घायल हो गए हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह चार्टर्ड फ्लाइट ‘इंडिया वन एयर’ की थी, जिसने भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान राउरकेला एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी तकनीकी खराबी के कारण पायलट को इमरजेंसी क्रैश लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। यह विमान Charlie-208 श्रेणी का 9 सीटर प्‍लेन बताया जा रहा है। हादसे में विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर घायल हो गए। घायल पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को-पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वहीं, घायल यात्रियों में सुशांत कुमार बिस्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल सुरक्षित हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि विमान ने आपात स्थिति में लैंडिंग की, जिसमें कुछ यात्रियों और क्रू को चोटें आईं, लेकिन समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

ओडिशा सरकार के परिवहन मंत्री विभूति जेना ने भी इस घटना पर बयान देते हुए कहा कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई। उन्होंने कहा, ‘विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी या मेकेनिकल खराबी की आशंका जताई जा रही है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Share to...