April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आरडीएसएस के कार्यों में गति लाई जाए: प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह

इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम आरडीएसएस अंतर्गत शेष कार्यों में गति लाने के लिए इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण के अधिकारियों की शुक्रवार को मिटिंग ली।

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना बिजली कंपनी के अलावा उपभोक्ताओं के लिए भी काफी मददगार रहेगी। इस योजना अंतर्गत दोनों ही वृत्तों में बारह सब स्टेशनों का निर्माण किया जा चुका है, जबकि आठ सौ से ज्यादा ट्रांसफार्मर स्थापित हो चुके हैं, अंडर ग्राउंड केबल का कार्य भी सिरपुर, सुखलिया, मालवा मिल क्षेत्र में हुआ हैं। सिंह ने सभी अधिकारियों से गुणवत्ता एवं समय पालन को लेकर फोकस रखने को कहा।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता कार्य एसएल करवाड़िया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा, शहर अधीक्षण यंत्री दिलीप कुमार गाठे, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने विचार रखें।

Share to...