उज्जैन: मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। प्रदेश में जैव विविधता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि जैव विविधता पुरस्कार 2024 के लिए प्रविष्टियां 31 दिसंबर 2025 तक दे सकते है। कलेक्टर ने वन मंडल अधिकारी वनमंडल उज्जैन, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग उज्जैन, उप संचालक/सहायक संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मछनी पालन विभाग, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों को पत्र जारी कर कहा है कि वे जैव विविधता पुरस्कार 2024 के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि के पूर्व जैव विविधता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से प्रविष्टियां भिजवाएं।

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम