April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जन अभियान परिषद के प्रस्तावों के लिए छानबीन समिति का गठन

भोपाल: मप्र जन अभियान परिषद की शासी निकाय की 15वीं बैठक में परिषद से प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के लिए राज्य शासन द्वारा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में छानबीन समिति का गठन किया गया है।

समिति में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नामित प्रतिनिधि (उप सचिव स्तर से अनिम्न), उप संचालक (वित्त), आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय अथवा आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा नामित वित्त सेवा के अधिकारी और परिषद के उपाध्यक्ष द्वारा नामांकित शासी निकाय के अशासकीय सदस्य/विषय विशेषज्ञ सदस्य होंगे। निदेशक सेल या मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक द्वारा नामांकित (परिषद के अधिकारी) को सदस्य-सचिव बनाया गया हैं।

समिति द्वारा परिषद से प्राप्त प्रकरणों का राज्य शासन के प्रचलित नियमों/प्रावधानों के अंतर्गत परीक्षण किया जायेगा। समिति के अभिमत/अनुशंसा के साथ प्रस्ताव परिषद द्वारा राज्य शासन को प्रस्तुत किये जायेंगे। सदस्य-सचिव द्वारा आवश्यकतानुसार समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

Share to...