April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भूटान से दिल्ली पहुंचते ही सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, लाल किला धमाके के घायलो से की मुलाकात

नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे से वापस लौट चुके हैं। आज दिल्ली में लैंड होने के बाद सीधे पीएम आवास जाने के बजाय वे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने भूटान में भी अपने संबोधन में साफ तौर पर कहा था कि किसी भी षड्यंत्रकारी को छोड़ा नहीं जाएगा। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक भी होने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर पहले ही भूटान से लौटे हैं। एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर उन्होंने जो ब्लास्ट में घायल लोग हैं। उनसे मुलाकात की है। इसके साथ ही लोगों को पूरी मदद का भरोसा भी दिलाया है। यहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी मुलाकात की है। अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात के बाद एक बार फिर पीएम मोदी ने कहा कि षड़यंत्रकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

इस दौरान उन्होंने घायलों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। अस्पताल में फिलहाल 20 से अधिक घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि अब तक इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

विदित हो कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार, 10 नवंबर की शाम धमाका हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली उस समय दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भूटान से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में इस धमाके को भयावह बताया। उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत के पीछे जो भी षड्यंत्रकारी जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थिम्पू में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं पीड़ित परिवारों के दुख को समझता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के लगातार संपर्क में हूं। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक पहुंचेंगी।’

Share to...