उमरिया: उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत चन्सुरा गांव के रहवासी इलाके में एक बाघ घुस गया। रहवासी इलाके मे बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणो में दहशत का माहौल है।स्थानीय लोग घरो की छतो मे चढ़कर मौजूद बाघ की वीडियो बनाते रहे है।
मामले की सूचना तत्काल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के साथ ही थाना इंदवार पुलिस को दी गई। जहां वन विभाग के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम हाथी दल के साथ मौके पर पहुंची और बाघ की निगरानी में जुटी हुई है।
बताया जाता है कि सुबह करीब 7 बजे ही ग्रामीणो ने बाघ को रहवासी इलाके मे देखा था। स्थानीय विष्णु साहू व सुरेश साहू के घर से सटे 5 से 10 मीटर की दूरी पर बाघ की मौजूदगी निरन्तर बनी हुई है।

More Stories
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया