उज्जैन: उज्जैन पुलिस लाइन के अश्वरोही दल के समर्पित और सेवाभावी अश्व नोटीबॉय का निधन हो गया। नोटीबॉय ने अपने जीवनकाल में पुलिस विभाग का नाम कई बार राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
नोटीबॉय ने नेशनल एवं ऑल इंडिया हॉर्स जंपिंग प्रतियोगिताओं में कई पदक, जिनमें गोल्ड मेडल भी शामिल हैं, जीतकर उज्जैन पुलिस की शान बढ़ाई थी। 30 वर्ष, 9 माह और 5 दिन की आयु में इस वीर अश्व ने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने पुलिस लाइन पहुँचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि नोटीबॉय जैसे समर्पित अश्वरोही दल के साथी सदैव विभाग की स्मृतियों में अमर रहेंगे।
एसपी प्रदीप शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उज्जैन पुलिस की अश्वरोही दल के होनहार अश्व ने कई जगहों पर हमारा साथ दिया। चाहे बाबा महाकाल की सवारी हो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विशेष अवसरों, लॉ एंड ऑर्डर, सभी मोके पर सेवाएं दी ओर कई प्रतियोगिताओ में सम्मान दिलाया। अभी अश्व का पीएम करवाकर उसे पुलिस लाइन में ही ससम्मान दफनाया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि उस स्थान पर उसकी स्मृति में एक मेमोरियल बने उसका प्रयास किया जाएगा। नोटीबॉय ने 31 साल तक पुलिस विभाग को सेवा दी हैं। उसकी मृत्यु से सभी को शोक हैं।

More Stories
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक
संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत काल भैरव, अंगारेश्वर मंदिर विस्तारीकरण एवं हरसिद्धि मंदिर-रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख