इंदौर: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री कालकाधाम परिवार द्वारा ‘माँ की थाली’ सेवा के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत महामाई को छप्पन भोग अर्पण से हुई। इसके पश्चात गौ पूजन, कन्या पूजन, एवं दिव्यांग पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संपूर्ण योम वेलफेयर संस्था से दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष भावनात्मक और प्रेरणादायक वातावरण निर्मित किया।
श्री कालकाधाम अन्नक्षेत्र सेवार्थ नैवेद्यम द्वारा 1 नवम्बर 2023 से प्रतिदिन श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर परिसर विजय नगर पर जरूरतमंदों को सायंकालीन भोजन “माँ की थाली” के रूप में परोसा जा रहा है। यह केवल एक थाली नहीं, बल्कि करुणा और सेवा का प्रतीक है — जो उन हाथों से परोसी जाती है जो सेवा को पूजा मानते हैं, और उन हाथों तक पहुँचती है जिनकी आँखों में श्रद्धा है, पर थाली में रोटी नहीं।
तीन वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई इस सेवा ने आज अनेक परिवारों के जीवन में संतोष और आशीर्वाद का दीप जलाया है। इस अवसर पर श्री कालकाधाम परिवार ने सभी दानदाताओं, सेवाभावी जनों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ