इंदौर: राष्ट्रीय आयुष मिशन के आयुष जनस्वास्थ्य कार्यक्रम “आयुर्विद्या” के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) सगङौद में डॉ. सोनाली ठाकुर, सी.ए.एम.ओ. डॉ. गौरव जोशी, कंपाउंडर सुनील कलमे के सहयोग से स्वास्थ्य जागरुकता गतिविधियां संपन्न की गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि “आयुर्विद्या कार्यक्रम” के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सगङौद में आयुष चिकित्सक डॉ. अनुराग भट्ट द्वारा 67 छात्र-छात्राओं को दिनचर्या, ऋतुचर्या आधारित आहार शिक्षा की विस्तृत जानकारी, औषधीय पौधों का दैनिक जीवन में महत्व, योगाभ्यास का महत्व, प्रश्नोत्तरी एवं खेल-खेल में आयुर्वेद शिक्षा की गतिविधि संचालित की गई।
“वयोमित्र एवं मस्कुलोस्केलेटल व्याधियां” कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. नितिन सोनी द्वारा 23 वृद्धजनों को वृद्धावस्था जन्य व्याधियों, उनसे बचाव एवं आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जागरूक किया गया, योग गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए वर्षाऋतुजन्य रोग, दिनचर्या ऋतुचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
“सुप्रजा कार्यक्रम” के अंतर्गत डॉ. नेहा महाजन द्वारा गर्भवती महिलाओं में गर्भ संस्कार, मासानुमासिक आहार विहार की जानकारी, गर्भिणी के लिए योग, धात्री महिलाओं को स्तनपान, शिशु आहार संबंधी जागरुकता गतिविधियां की गई, शासकीय माध्यमिक विद्यालय की 32 छात्राओं को मासिक धर्म में स्वच्छता एवं किशोरी स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूक किया गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुंदर दामके ने सहयोग प्रदान किया।

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद