नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी शनिवार को जापानी पीएम शिगेरू इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन में सफर करते हुए टोक्यो से सेंडाई जा रहे हैं। जापानी पीएम ने एक्स पर इस यात्रा की कुछ तस्वीरे शेयर की और लिखा ‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई…’।
बता दें जापान की मदद से ही भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है और कई भारतीय ट्रेन चालकों को जापान में ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट करते हुए ट्रेनिंग ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों को बधाई।”
भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ाने का काम तेजी से किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन भारत और जापान के बीच एक प्रमुख परियोजना है। ये सेवा कुछ सालों में शुरू हो जाएंगी। लक्ष्य देश में उच्च-गति रेल का 7,000 किलोमीटर लंबा नेटवर्क बनाना है। इसका अधिकतर हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से होगा।
टोक्यो से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के 16 प्रांतों के गवर्नर से मुलाकात की और भारत-जापान विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के तहत ‘राज्य-प्रांत सहयोग’ को मजबूत किए जाने का आह्वान किया। जापान के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कह ”भारत-जापान के मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में 16 प्रांतों के गवर्नर से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने (भारत के) राज्यों और (जापान के) प्रांतों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान इस संबंध में शुरू की गई। राज्य-प्रांत साझेदारी पहल के तहत कदम उठाए जाने का आग्रह किया।
पीएम मोदी ने इस मौके पर उन भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जो इस समय जापान में पूर्वी जापान रेलवे कंपनी (JR East) के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। जब पीएम मोदी ट्रेन यात्रा के लिए पहुंचे, तो सभी भारतीय ड्राइवर कतार में खड़े होकर उनका स्वागत कर रहे थे। मोदी ने उनसे बातचीत की और तस्वीरें भी खिंचवाईं।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर