नईदिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज शुक्रवार को जापान पहुंचे। टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में जापानी और भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए लोग मौजूद थे। पीएम अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता करेंगे।
पीएम मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेने टोक्यो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जापान और भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
जापान मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। भारतीय समुदाय के लोग हाथों में तिरंगा लिए मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। वहीं, जापानी समुदाय के लोग गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ करके प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत की तैयारी करते नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “टोक्यो पहुंच गया हूं। भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को और मज़बूत कर रहे हैं। मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”
पीएम मोदी की यह यात्रा जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर हो रही है। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे। पीएम मोदी जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।इन मुलाकातों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को गहरा करना है। अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे। इसके बाद शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन के लिए रवाना हो जाएंगे।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर