उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज शनिवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया।
सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके अंतर्गत जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से पूजा की गई। पुजारियों ने भगवान को वैष्णव तिलक, मोर पंख, रुद्राक्ष की माला और भांग से सजाया। शेषनाग का रजत मुकुट और रजत मुण्डमाल भी अर्पित की गई। कर्पूर आरती के साथ हरिओम जल अर्पित कर, भस्म एवं ड्रायफ्रूट से भोग लगाया गया। इस विशेष भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।
बाबा महाकाल को आज श्रीकृष्णजन्माष्टमी पर्व के अवसर पर श्रीकृष्ण रूप में दर्शन कर भक्त धन्य हुए। आकर्षक श्रृंगार ने सभी को मोहित कर दिया।

More Stories
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां
नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
मध्यप्रदेश में 2025 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों की दूरस्थ जनजातीय जिलों में हुई पदस्थापना