बड़वानी: हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 15वी सब जूनियर महिला हॉकी चेम्पियनशिप जोकि झारखंड की राजधानी रांची में 3 से 14 जुलाई तक आयोजित होना है । जिसमें बड़वानी की तीन खिलाडी बेटियां चयनित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी ।
हॉकी कोच मुकेश राठौर ने बताया कि जहां सुश्री स्नेहा दावदे एवं सुश्री केसर भाबर मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी, वहीं सुश्री मनप्रीत कौर छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जहां केसर एवं स्नेहा मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में रहकर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है वहीं मनप्रीत रायपुर हॉकी अकादमी में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
पूर्व में भी तीनों खिलाड़ी बेटियों ने हॉकी मे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए बड़वानी शहर को गौरवान्वित किया है। बेटियों के इन उपलब्धियां पर जिला प्रशासन जिला हॉकी संघ के संरक्षण डॉ.ओपी खंडेलवाल,अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल,उपाध्यक्ष राजेंद्र भावसार, प्रवीण पांडे, अजय कानून, रामजय चौहान, भावेश मालवीय एवं सचिव जसमीत सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम