April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ समापन

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के माधव भवन स्थित शलाका दीर्घा में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विक्रम विश्वविद्यालय में पिछले तीन दिनों से दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। समापन कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया एवं उन्हें विश्वविद्यालय की विशेषताओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिवस पर इस आयोजन का आरंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो अनिल जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अगले चरण में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विश्वजीत परमार ने विद्यार्थियों को दीक्षारंभ का अर्थ समझते हुए उन्हें विश्वविद्यालय में उपलब्ध विकल्पों के बारे में बताया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे सर्वप्रथम विश्वविद्यालय को समीप से जानें और विश्वविद्यालय में बिताए जाने वाले इन वर्षों में स्वयं को तपाए, जलाए और निखारे ताकि वे अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

अपने उद्बोधन में कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज ने कहा कि यह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को एक मंदिर जैसा प्रतीत होना चाहिए और आने गुरुओं में वे पुजारी को देखने का प्रयास करे, तभी में जीवन में सफल हो पाएंगे तत्पश्चात, कुलगुरु द्वारा विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शर्मा, विद्यार्थी संकाय विभाग के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर एस के मिश्रा एवं कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रांगण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को एक संगठित एवं सुशोभित रूप देने का प्रयास करेंगे, इस सफर में हर कदम पर उनके गुरु उनका मार्ग प्रशस्त करेंगे एवं उन्हें उन्नति के पथ पर अग्रसर करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रुचिका खण्डेलवाल ने किया एवं आभार समाजशास्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति उपाध्याय ने माना।

Share to...