उज्जैन: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले पहली बार देवो के देव बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करने के लिए आज गुरुवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। प्रथम उज्जैन आगमन पर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबा महाकाल मंदिर में विद्वान पंडितों द्वारा खंडेलवाल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया गया। खंडेलवाल ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल की आरती भी की। मंदिर समिति द्वारा खंडेलवाल का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मंदिर समिति ने प्रसाद सहित भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
बाबा महाकाल के पूजन अर्चन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के प्यार से मैं भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना हु। मैंने शुरुआत बाबा महाकाल के दर्शन कर के की हैं। बाबा महाकाल का आशीर्वाद मुझ पर, हमारी पूरी पार्टी पर ओर पूरे समाज पर बनी रहे ऐसी मैं कामना करता हूं। मीडिया द्वारा पूछने पर की नई टीम के साथ काम करेंगे या पुरानी टीम के साथ ही काम करेंगे इस पर खंडेलवाल ने कहा की यह सब आने वाले समय मे तय करेंगे आज तो सिर्फ बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मंदिर परिसर में भाजपा विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल